Home Bhopal Special लोगों ने की शिकायत-बाहर घूमते हैं जमाती….

लोगों ने की शिकायत-बाहर घूमते हैं जमाती….

4
0
SHARE

भोपाल. राजधानी की अलग-अलग मस्जिदों में ठहरे 140 जमातियों को ईंटखेड़ी स्थित इज्तिमा स्थल पर स्थित मस्जिद में भेज कर आइसोलेट कर दिया गया है। शहर के अलग- अलग इलाकों में रह रहे जमातियों से आम लोग संक्रमण का खतरा बता रहे थे। एेशबाग और कई अन्य क्षेत्रों में जमातियों को आइसोलेट किया गया था लेकिन वॉर रूम में लगातार यह फोन आ रहे थे कि जमाती बाहर घूम रहे हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने ईंटखेड़ी स्थित मस्जिद को अधिग्रहित कर यहां आइसोलेशन सेंटर बनाया।

यह क्षेत्र नगर निगम सीमा के बाहर है और आसपास के क्षेत्र में कोई आबादी भी नहीं है। नगर निगम ने इस मस्जिद को सैनिटाइज किया है और हर जमाती के लिए अलग-अलग कैबिन बनाए गए हैं। इन सभी जमातियों को ईंटखेड़ी में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन इन पर नजर रखेगा। कोरोना वॉर रूम से इनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी और तबीयत बिगड़ने पर इन्हें क्वारेंटाइन किया जाएगा।
मस्जिद में तमाम इंतजाम… जमातियों को पहुंचाने से पहले पूरे परिसर को किया सैनिटाइज

शहर में बड़ी संख्या में इंडोनेशिया सहित अन्य देशों से जमाती ठहरे हुए थे….यह सभी दिल्ली मरकज से भोपाल आए थे। भोपाल में अब तक 20 जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके संपर्क में आए 300 लोग आइसोलेशन में हैं और करीब 700 की तलाश जारी है। एेसे में भोपाल में कोरोना फैैलने से रोकने के लिए जमातियों का आइसोलेशन सुनिश्चित किया जाना जरूरी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here