Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल 61 हजार असंगठित कामगारों के खाते में डाले 2 हजार..

हिमाचल 61 हजार असंगठित कामगारों के खाते में डाले 2 हजार..

9
0
SHARE

हिमाचल के 61 हजार असंगठित कामगारों के खाते में प्रदेश सरकार ने मार्च माह के दो-दो हजार रुपये उनके खाते में डाल दिए हैं। मार्च के बाद अब बोर्ड का दफ्तर खुलते ही कामगारों को अप्रैल का भुगतान भी कर दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से असंगठित कामगारों को दो-दो हजार रुपए की धनराशि प्रदेश के 61 हजार को दे दी गई है। यह राशि कामगारों को मार्च के लिए ऑनलाइन दी है।

अब इन कामगारों को अप्रैल के लिए दो-दो हजार की राशि की भुगतान दफ्तर खुलते ही किया जाएगा। श्रमिक कल्याण बोर्ड से सचिव मनोज तोमर ने बताया कि जो कामगार बोर्ड से पंजीकृत हैं और 18 से 60 साल के बीच हैं। साल में 90 दिन का काम किया है तो उस कामगार के खाते में यह राशि दी जमा की गई है। राज्य के 61 हजार कामगारों को मार्च का भुगतान किया गया है। अप्रैल का भुगतान बोर्ड का दफ्तर खुलते ही कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here