Home मध्य प्रदेश गणगौर मनाने महाराष्ट्र के जालना से आया था पति अब पत्नी निकली...

गणगौर मनाने महाराष्ट्र के जालना से आया था पति अब पत्नी निकली कोरोना पॉजिटिव…

5
0
SHARE

खरगोन. जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। सोमवार रात सनावद से लगे बडूद गांव के एकतानगर की 40 वर्षीय एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला का पति गणगौर मनाने के लिए महाराष्ट्र से गांव आया था।

उसके बाद 7 अप्रैल को महिला को सांस लेने में तकलीफ पर सिविल अस्पताल सनावद में जांच कराकर खरगोन व वहां से इंदौर रैफर किया गया था। महिला का उपचार फिलहाल इंदौर के अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को गांव के हर घर में लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की जा रही है।

अब तक खरगोन जिले से 434 सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजे गए हैं। कुल 17 मरीज कोरोना से संक्रमित मिले हैं। कोरोना से 3 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि 2 स्वस्थ्य हो चुके हैं। 290 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। जिले में कुल 8 कंटेनमेंट एरिया घोषित किए गए है।

नायब तहसीलदार सुखदेव डावर ने बताया महिला का पति जालना महाराष्ट्र से गणगौर के पहले आया था। सभी परिवार के साथ रह रहे थे। गणगौर बाद महिला का पति वापस चला गया। सीएमएचओ डॉ. दिव्येश वर्मा ने बताया सनावद से 7 अप्रैल की रात 12.30 बजे सनावद से रैफर होकर जिला अस्पताल में भर्ती किया था। अगले दिन डॉक्टरों ने जांच की। शाम को महिला को इंदौर रैफर कर दिया।

पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अमले ने गांव को सील किया और सैनिटाइज कराया। एसडीएम ने बताया कंटेनमेंट एरिया घोषित होने से लोग घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। पूरे गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कर कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here