Home समाचार अब तक 1 लाख 34 हजार मौतें13 दिन में संक्रमितों की संख्या...

अब तक 1 लाख 34 हजार मौतें13 दिन में संक्रमितों की संख्या 10 लाख बढ़ी….

4
0
SHARE

दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 20 लाख 83 हजार 33 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 34 हजार 603 की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये कि इसी दौरान पांच लाख 10 हजार 171 मरीज स्वस्थ भी हुए। बीबीसी के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के 13 दिन में 10 लाख मरीज बढ़ गए हैं। दो अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 10 लाख थी, जो 15 अप्रैल तक बढ़कर 20 लाख हो गई। उधर, जर्मनी में दुकानों और सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की अपील की गई है।

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2,600 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक कुल 30 हजार हजार 844 जान गई है। देश में बुधवार को 30 हजार 206 केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 38 हजार 111 हो गई है। सबसे ज्यादा संक्रमित न्यूयॉर्क में कुल 11 हजार 586 मौतें हो चुकी हैं,

जबकि यहां दो लाख 14 हजार 648 केस की पुष्टि हो चुकी है। बीबीसी के मुताबिक, ट्रम्प ने व्हाइट में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा- डब्ल्यूएचओ का फंड रोके जाने की आलोचना की गई। दूसरे देशों ने संगठन का साथ दिया और उस पर भरोसा जाताया। किसी और देश ने कोई पाबंदी नहीं लगाई। सभी जानते हैं कि इटली, स्पेन और फ्रांस में क्या हुआ। संगठन से गलती हुई है और शायद इसे वे जानते हैं।

ट्रम्प ने कहा- अगर रूस को कोरोनावायरस मरीजों के उपचार के लिए वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है वह उसकी मदद करेगा। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि रूस को वेंटिलेटर की जरूरत है। वे कठिन समय से गुजर रहे हैं। हम उनकी मदद करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा- अमेरिका में जल्द ही वेंटिलेटर का भंडार होगा, जो अन्य देशों की जरूरतों को पूरा करेगा।” उन्होंने कहा, “हम अन्य राष्ट्रों की मदद करेंगे। हम इटली, स्पेन, फ्रांस, अन्य राष्ट्रों की मदद करने जा रहे हैं।” कोरोना का प्रकोप झेल रहे अमेरिका के लिए रूस ने चिकित्सा आपूर्ति का एक प्लैनलोड भेजा है।

मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर के स्टे-एट-होम ऑर्डर का सैकड़ों लोगों ने विरोध किया। बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने राज्य की राजधानी लांसिंग में सड़कों पर विरोध जताया। यहां अब तक 28 हजार 59 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1,921 लोगों की मौत हो चुकी है।

जॉर्जिया पावर ने सीएनएन को बताया कि वेनबोरो में एक निर्माण स्थल पर 42 वर्कर कोरोनो पॉजिटिव मिले हैं। 57 अन्य कर्मचारियों के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, जॉर्जिया में 552 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 हजार 987 मामले सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here