Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में कोरोना वायरस के दो नए मामले 35 पहुंची संख्या…

हिमाचल में कोरोना वायरस के दो नए मामले 35 पहुंची संख्या…

4
0
SHARE

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ गया है। बुधवार को आई नए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों एक मीडिया कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। इनमें एक कांगड़ा जिले के जवाली उपमंडल तो दूसरा चंबा जिले के चुवाड़ी से है।

बताया जा रहा है कि दोनों पंजाब के जालंधर में काम करते हैं और 10 अप्रैल को जैसे-तैसे लौटे हैं। कांगड़ा के युवक ने जानकारी छिपाते हुए घर पहुंच गया था, जिसके चलते उसके परिवार और आसपास के लोगों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा गया है।

हालांकि प्रदेश में प्रवेश करते ही चंबा जिले के युवक ने सारी जानकारी पुलिस को दे दी, जिसके बाद उसे क्वारंटीन सेंटर में आईसोलेट किया गया था। दोनों युवकों के टांडा अस्पताल में मंगलवार को सैंपल लिए थे। बुधवार को कुल 115 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 113 की निगेटिव आई है। दोनों पॉजिटिव युवक देर शाम टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए हैं। डी

कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कोरोना पॉजिटिव मामले की पुष्टि की है। प्रदेश में अब तक 1426 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 35 व्यक्तिओं में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 1839 लोग अभी निगरानी में हैं। इसकी पुष्टि अतिरिक्त मुख्य सचिव आईडी धीमान ने की है।

पंजाब से आए चार मीडिया कर्मियों में तीन कांगड़ा जिले के बताए जा रहे हैं। इनमें सूचना छिपाने पर जवाली उपमंडल के कोरोना पॉजिटिव और पालमपुर उपमंडल के युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अगर इनकी वजह से किसी की कोरोना संक्रमण से मौत होती है तो इनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज होगा। पालमपुर उपमंडल और शाहपुर उपमंडल के युवकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जवाली और चुवाड़ी उपमंडल को हॉटस्पॉट क्षेत्र में लाया जा सकता है।

प्रदेश में अभी तक 5875 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है, जिनमें से 4036 लोगों ने 28 दिन की निगरानी की अनिवार्य अवधि पूरी कर ली है। प्रदेश में अब तक 1426 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 35 व्यक्तिओं में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश में 12 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 18 अस्पताल में हैं। चार लोग बाहर चले गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। बुधवार को 115 लोगों के सैंपलों लिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here