Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में अंधड़ ओलावृष्टि की चेतावनी, चार मैदानी जिलों में येलो अलर्ट...

हिमाचल में अंधड़ ओलावृष्टि की चेतावनी, चार मैदानी जिलों में येलो अलर्ट जारी…

3
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में शुक्रवार को अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के लिए ऑरेंज और चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

पूरे प्रदेश में 21 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को भी अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी है। गुरुवार को राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिला-जुला बना रहा।

गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.6, बिलासपुर में 34.0, हमीरपुर में 33.8, कांगड़ा में 31.8, सुंदरनगर में 32.0, सोलन में 30.5, नाहन में 32.2, चंबा में 30.1, धर्मशाला में 26.2, शिमला में 24.7 और केलांग में 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, धर्मशाला में 12.6, केलांग में 1.1, मनाली में 6.0, कल्पा में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here