Home राष्ट्रीय आर्थिक तंगी से जूझ रहे 12 लाख मजदूरों को दो हजार रु....

आर्थिक तंगी से जूझ रहे 12 लाख मजदूरों को दो हजार रु. देने का ऐलान…

6
0
SHARE

लॉकडाउन में आर्थिक संकट से जूझ रहे मजदूरों की मदद के लिए राज्य सरकार आगे आई हैं। सरकार ने निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को दो हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। यह रकम सीधे मजदूरों के बैंक खातों में जमा कराएगी। इसका फायदा करीब 12.5 लाख मजदूरों को होगा। करीब एक महीने से निर्माण से जुड़े काम काम बंद होने से इससे जुड़े मजदूरों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। राज्य के भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड ने पांच हजार रुपए मजदूरों को देने की उद्धव सरकार से सिफारिश की थी।

प्रदेश में अब तक 328 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 3 हजार 648 पर पहुंच गया है। वहीं, संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई में मरीजों की संख्या 2 हजार 268 तक पहुंच गई है। संक्रमण से अब तक राज्य में 212 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 126 मौतें मुंबई में हुईं।

मुंबई, पुणे और नागपुर में लॉकडाउन से कोई राहत नहीं
महाराष्ट्र सरकार सोमवार से लॉकडाउन में कुछ राहत देने जा रही है, लेकिन मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन, पुणे, पिंपडी-चिंचवड और नागपुर शहर को लॉकडाउन से कोई राहत नहीं मिलेगी। सरकार की राहत ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के उद्योगों और कृषि क्षेत्र के लिए है। यहां तक कि राज्य के महानगरपालिका क्षेत्र को भी रियायत नहीं दी गई है। सरकार ने कुछ शर्तो के साथ निर्माण कार्य और मानूसन से पहले की तैयारियों में राहत दी है।

लॉकडाउन के दौरान बंद की गई टोल वसूली सोमवार से फिर राज्य में शुरू हो जाएगी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के मिल्कीत सिंह कहते हैं, ‘लॉकडाउन के दौरान ट्रक ड्राइवर और खलासी खतरा मोल लेकर डिलिवरी में लगे हुए हैं। इस कठिन दौर में ट्रांसपोर्ट उद्योग को राहत पैकेज की जरूरत है, लेकिन सरकार टोल वसूली जैसा आदेश निकालकर संकट को और गहरा कर रही है।’

दिल्ली के मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटे 24 विदेशी नागरिकों को अहमदनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके साथ पांच ट्रांसलेटर भी हैं, जो अलग-अलग राज्यों से हैं। इनमें पांच विदेशी नागरिक कोरोना संक्रमित हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले वीजा नियमों का उल्लंघन कर जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मुंबई सहित ठाणे, नवी मुंबई, अमरावती, नांदेड, नागपुर, पुणे, अहमदनगर, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में केस दर्ज किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here