Home Bhopal Special भोपाल में एक ही परिवार के आठ कोरोना पॉजिटिव…

भोपाल में एक ही परिवार के आठ कोरोना पॉजिटिव…

5
0
SHARE

भोपाल. कोरोना के लिहाज से राजधानी के हॉट स्पॉट में शामिल जहांगीराबाद इलाके में एक ही परिवार के आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 9 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, जेपी अस्पताल की एक महिला कर्मचारी की रिपाेर्ट साेमवार काे काेराेना पाॅजीटिव आई है।उ

उन्हेंचिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके साथ काम करने वाले छह लाेगाें काे क्वारेंटाइन किया गया है। उनके साथ काम करने वाले लाेगाें के साथ ही परिजनाें के सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सोमवार को सुबह शहर में हुई 250 जांच की रिपोर्ट आई, जिनमें 27 नए पॉजिटिव मिले। जबकि शाम को दिल्ली से 350 सैम्पल की रिपोर्ट आई, जो सभी निगेटिव निकले। दो हिस्सों में 2988 सैम्पल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं, जिनमें पहली रिपोर्ट आई है।

सीएमएचओ के डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, जहांगीराबाद के जिस परिवार के सभी सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं, उनकी बुजुर्ग महिला सात मार्च को सऊदी अरब से उमरा कर लौटी थी। 13 अप्रैल को उन्हें हार्ट अटैक आया। परिवार के सदस्य बुजुर्ग महिला को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे

, यहां जांच के बाद हार्ट में ब्लॉकेज होने की पुष्टि हुई। डॉक्टर्स ने एंजियोप्लास्टी से पहले कोरोना टेस्ट कराया, जो पॉजिटिव निकला। इसके बाद हमीदिया के डॉक्टर्स ने उन्हें चिरायु शिफ्ट कर दिया। परिवार के सदस्य ने बताया कि मां के पॉजिटिव आने के बाद घर के बाकी 7 सदस्यों की जांच कराई गई। सभी पॉजिटिव मिले हैं।

नौ माह का बेटा, 20 दिन पहले चाइल्ड केयर लीव से लौटीं
जेपी अस्पताल प्रबंधन की मानें ताे संक्रमित महिला कर्मचारी का बेटा करीब नाै महीने का है। वे लंबे समय से चाइल्ड केयर लीव पर थीं, 20 दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटी थीं। उनकी ड्यूटी काेराेना के लिए बनाए गए काॅल सेंटर में लगाई गई थी।

दाे दिन पहले ही वे सिविल सर्जन डाॅ. अलका परगनिया के साथ उनके चेंबर में बैठी थीं। सिविल सर्जन के अलावा यह कर्मचारी अन्य स्टाफ के संपर्क में भी थीं। उनके संपर्क में आने वालाें की सूची तैयार की जा रही है। बताया गया है कि ड्यूटी के दाैरान यह कर्मचारी सैंपल लेने की ड्यूटी में लगे मैजिक वाहनाें से जाती थी। आशंका है कि इसी दाैरान उन्हें काेराेना का संक्रमण हुआ है। उनके सैंपल 16 अप्रैल काे लिए गए थे, लेकिन रिपाेर्ट साेमवार काे आई है। हैरानी की बात यह है कि जब रिपाेर्ट आई तब उक्त महिला कर्मचारी अस्पताल में ड्यूटी पर माैजूद थीं।

घर में अकेले रह रहे व्यक्ति भी संक्रमित
भोपाल सीएमएचओ ने बताया कि बरखेड़ी इलाके में घर में अकेले रह रहे 50 साल का एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। उन्हें लंबे समय से टीबी की बीमारी थी। वे कानपुर के रहने वाले हैं और यहां किराए के घर में अकेले रह रहे थे। कमरे से लगातार आ रही खांसने की आवाज से घबराकर पड़ोसियों ने उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है।

इंदौर सेंट्रल जेल के 4 कैदियों को सोमवार को कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। संक्रमण की शंका में 5 कैदियों को एमवायएच में चार दिन पहले भर्ती किया गया था, जहां 4 कि रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके बाद 79 कैदियों को क्वारेंटाइन किया गया है।

रायसेन व धार में एक ही दिन में 16-16 नए मरीज
रायसेन में कोरोना के सोमवार को 16 नए मरीज मिले। यहां अब 24 संक्रमित हो गए हैं। हालात बिगड़ते देख कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने शहर में 23 अप्रैल सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। एक दिन पहले तक रायसेन ऑरेंज जोन में था, जो सोमवार को रेड जोन में पहुंच गया। यहां सिर्फ दूध और दवा की सुविधा ही लोगों को मिल पाएगी। बाकी पाबंदियां सख्ती से लागू रहेंगी। कुल 24 में से 23 मरीज जमाती हैं।

जिले के कुक्षी निवासी 22 वर्षीय कोरोना पाॅजिटिव युवक की इंदाैर के अरबिंदाे अस्पताल में मौत हो गई। साथ ही सोमवार को 16 नए पाॅजिटिव मरीज मिले। यहां अब 36 संक्रमित हो चुके हैं। लगातार लापरवाहियाें के चलते कलेक्टर ने सीएमएचअाे डाॅ. एसके सरल से सिविल सर्जन का प्रभार वापस ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here