Home मध्य प्रदेश राजगढ़ में लूट के लिए सड़क पर पत्थर रखकर बैठे बदमाशों से...

राजगढ़ में लूट के लिए सड़क पर पत्थर रखकर बैठे बदमाशों से पुलिस पर फायर किए….

5
0
SHARE

धार के राजगढ़ में रात्रि गश्त पर निकले पुलिस जवानों पर चोर गैंग से हमला कर दिया। फायरिंग में दो जवानों के पैर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। धार में 15 दिन के अंदर चोरों ने यह दूसरी घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले वे सोनगढ़ रोड पर प्याज की रखवाली कर रहे किसान पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या कर चुके हैं। दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

चौकी प्रभारी रिंगनोद बीजे उपाध्याय ने बताया कि घटना सरदारपुर थाना क्षेत्र के ताराघाटी में मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। रात में सूचना मिली थी कि कुछ लोग रोड पर पत्थर जमाकर लूटपाट की फिराक में हैं। इस पर रिंगनोद थाने में पदस्थ ईश्वर सिंह और सोहन ताराघाटी के लिए रवाना हुए। पुलिस वाहन देखते ही चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों के संभलने के पहले ही उन्हें गोली लग गई, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद अन्य जवान मौके पर पहुंचे और दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सरदारपुर अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल धार रैफर कर दिया गया। दोनों जवानों को पैर में गोली लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here