Home मध्य प्रदेश एक और काेराेना संदिग्ध महिला की माैत राॅयल पैलेस में एक दिन...

एक और काेराेना संदिग्ध महिला की माैत राॅयल पैलेस में एक दिन पहले ही क्वारैंटाइन किया था सैंपल भाेपाल भेजा…

3
0
SHARE

शहर में लगातार दूसरे दिन कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई। बुधवार रात को रॉयल पैलेस में क्वारैंटाइन एक 50 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को मंगलवार को ही यहां लाया गया था। अस्पताल के स्टाफ ने महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा है।

मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार को जावरा के रियावन के कमलेश धाकड़ (45) की मौत हो गई थी। इस कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट का इंतजार था कि बुधवार को जावरा फाटक निवासी 50 वर्षीय महिला सलीमुन निशा ने दम तोड़ दिया। ये महिला डीआरएम ऑफिस में कार्यरत रेल कर्मचारी की पत्नी थी। महिला की बुधवार को तबीयत बिगड़ी, ऐसे में रेलवे अस्पताल ले जाया गया। रेलवे अस्पताल से जिला अस्पताल रैफर किया। यहां से मंगलवार शाम महिला को रॉयल पैलेस में क्वारैंटाइन में रखा

बुधवार शाम तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में क्वारैंटाइन में रहने वाले अन्य लोग महिला को लेकर जिला अस्पताल आए, लेकिन वे दम तोड़ चुकी थीं। डीआरएम विनित गुप्ता ने बताया कंट्रोल रूम को सैनिटाइज्ड कर दिया है। सावधानी बरतते हुए कर्मचारी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

आइसोलेशन में भर्ती 5 मरीजों की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव
मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 5 लोगों की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। वार्ड में भर्ती 11 पॉजिटिव मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसके अलावा बुधवार को सात अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

11 नए मरीजों के सैंपल भेजे हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने बताया कि महिला का सैंपल ले लिया है। उन्हें शुगर सहित अन्य समस्या थी। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।

इधर, महिला रेलवे कंट्रोल ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी थी। कर्मचारी ने विभाग में जानकारी नहीं दी थी कि पत्नी को क्वारैंटाइन किया है। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद सीनियर डीओएम विपुल सिंघल ने कंट्रोल रूम का सैनिटाइजेशन करवाया।

रॉयल पैलेस में क्वारैंटाइन में रह रहे साजिद कप्तान ने बताया महिला की मौत के बाद हम ही उन्हें नीचे लेकर आए थे। उनका वजन ज्यादा था, बावजूद उन्हें पहले माले पर शिफ्ट किया था। बीमार लोगों को अस्पताल में रखा जाना चाहिए। ताकि, उनका उपचार हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here