Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल 250 उद्योगों में उत्पादन शुरू…

हिमाचल 250 उद्योगों में उत्पादन शुरू…

9
0
SHARE

हिमाचल में लॉकडाउन से गहराए आर्थिक संकट के बीच राहत भरी खबर आई है। धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौटने लगा है। उद्योगों की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। 20 अप्रैल को जारी प्रशासनिक आदेशों के बाद सिरमौर में लगभग 250 उद्योगों में उत्पादन शुरू हो गया है। हा

सामाजिक दूरी बनाए रखने को फिलहाल 40 से 50 फीसदी उत्पादन ही हो रहा है, लेकिन करीब साढ़े 12 हजार कामगार व कर्मचारी लौट आए हैं। इसके अलावा सरकार के उपक्रम सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, करीब चार मिनी सीमेंट प्लांट और रसोई गैस सिलिंडर बनाने वाली इकाइयों को भी मंजूरी दी गई है।

जिले में 450 उद्योग पंजीकृत हैं। इनमें फार्मा से जुड़े उद्योगों की संख्या सबसे अधिक है। 20 अप्रैल के बाद मिली रियायत के बाद दवाइयां, सैनिटाइजर, मास्क, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, पैकेजिंग का उत्पादन करने वाली कंपनियों को सशर्त कार्य करने की अनुमति दी गई है। जिले में लगभग 35 हजार लोग उद्योगों में रोजगार कमा रहे हैं। इनमें करीब साढ़े 12 हजार लोग कार्य पर लौट आए हैं।

कंपनी प्रबंधन के आग्रह पर प्रशासन ने इनके मूवमेंट पास बना दिए हैं। सिरमौर में कालाअंब, मोगीनंद और पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र हैं। उद्योगों शुरू होने से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े अन्य लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। जिला उद्योग प्रबंधक जीएस चौहान ने करीब 250 उद्योग में कार्य शुरू होने की पुष्टि की है।

सोशल डिस्टेंस की विशेष अनुपालना करने की उद्योग प्रबंधन को हिदायत दी गई है। उद्योग में तीन पंक्तियों में होने वाले कार्य अब दो पंक्तियों में करने पड़ रहे हैं। कामगारों की संख्या में कटौती की गई है। इस लिहाज से उत्पादन फिलहाल 50 फीसदी या इससे कम हो रहा है। कार्यस्थल को सैनिटाइज करना अनिवार्य है। कर्मचारियों व कामगारों के लिए हाथ धोने, सैनिटाइजर की व्यवस्था करने को भी कहा है।

कालाअंब क्षेत्र में अधिकतर कामगार हरियाणा क्षेत्र से कार्य करते हैं, लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए बाहरी राज्य से नियमित रूप से आने की मनाही है। उद्योग के मालिक यदि हरियाणा से संबंधित हैं तो वह भी हिमाचल नहीं आ सकते। बाहरी राज्यों के कामगार यदि यहीं पर रह रहे हैं तो उन्हें कार्य करने की छूट दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here