Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल: कर्फ्यू में ढील का समय बढ़ा, मॉर्निंग वॉक भी कर सकेंगे…

हिमाचल: कर्फ्यू में ढील का समय बढ़ा, मॉर्निंग वॉक भी कर सकेंगे…

3
0
SHARE

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी तीन मई तक लागू है। वर्तमान में जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए लोगों को कर्फ्यू में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे की ढील दी जा रही है

लोगों को मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलना अनिवार्य है और सामाजिक दूरी का पालन करना भी जरूरी है। लेकिन सरकार ने शनिवार को कर्फ्यू में ढील के समय को बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे लोगों को राहत मिली है।

अब कर्फ्यू में चार घंटे की ढील मिलेगी। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक लोग जरूरी वस्तुओं के लिए घर से बाहर निकल सकेंगे। यह व्यवस्था सोमवार यानि 27 अप्रैल से लागू हो जाएगी। इसका समय पहले की तरह ही संबंधित डीसी निर्धारित करेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सभी डीसी, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में यह खुलासा किया। सरकार के अनुसार इससे न केवल सामाजिक दूरी के नियमों का पालन होगा, बल्कि दुकानों में भीड़ भी कम होगी।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों और आम जनता को मॉर्निंग वॉक की सुविधा देने के लिए कर्फ्यू में सुबह साढ़े पांच से सात बजे तक करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था रविवार से लागू रहेगी। बता दें, हिमाचल के छह जिलों में कोविड-19 का कोई मामला नहीं है। प्रदेश में 9374 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा था।

इनमें 5753 लोगों ने 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर ली है। प्रदेश में कोरोना को लेकर अब तक 4623 लोगों की जांच की गई। अब तक 40 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इनमें 22 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार प्रदेश से बाहर इलाज को भेज दिए थे। एक व्यक्ति का देहांत हो चुका है।

प्रदेश में कोरोना के अब 13 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत 70 लाख से अधिक लोग कवर किए हैं। इनमें लगभग 10 हजार की जांच की जा रही है, जिनमें सर्दी-जुखाम जैसी बीमारी के लक्षण पाए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here