Home Bhopal Special दुष्कर्म के आरोपित ने थाने में कहा- आवाज निकाली तो जान से...

दुष्कर्म के आरोपित ने थाने में कहा- आवाज निकाली तो जान से मार दूंगा दूर बैठी पीड़िता ने पहचाना…

5
0
SHARE

भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि
लॉक डाउन के दौरान दृष्टिहीन महिला से दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ने के लिए भोपाल पुलिस को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। पीड़िता के पास आरोपित की आवाज के सिवा कोई पहचान नहीं थी। वहीं, लॉकडाउन की वजह से गवाह भी नहीं मिल रहे थे। ऐसे में कई दिनों बाद ही सही, लेकिन आरोपित का पकड़ पाना पुलिस के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और चोरी किए गए मोबाइल को ट्रेस कर आरोपित को पकड़ने के बाद पुलिस ने पीड़िता से आरोपित की आवाज के जरिए पहचान करवाई है।

पुलिस ने रविवार को महिला बैंक अफसर को थाने बुलाया और आरोपित के साथ कुछ पुलिसकर्मियों से धमकी भरी बात करवाई। महिला ने दूर होने के बाद भी आरोपित की आवाज को पहचान लिया। ऐसा करने का मकसद सिर्फ इतना भर था कि वह महिला आरोपित को पहचान रही है या नहीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों और आरोपित से सिर्फ इतना कहलवाया गया था कि आवाज निकाली तो जान से मार दूंगा। आवाज पहचानने की प्रक्रिया करीब आधे घंटे चली। आरोपित की आवाज का नमूना पांच मई को लिया जाएगा।

महिला के साथ दुष्कर्म के बाद पुलिस को आसपास पूछताछ में कुछ नहीं मिला था तो एएसपी संजय साहू, एसडीओपी अनिल त्रिपाठी और टीआई शाहपुरा चंद्रकांत पटेल के साथ बैठकर पुराने बदमाशों की एक सूची बनाई। इसमें वह बदमाश शामिल थे, जो लगातार अपराध कर रहे हैं। इसमें शाहूलाल भी शामिल था। इसकी तलाश में पुलिस ने अपने चुनिंदा पुलिसकर्मियोच को लगाया था।
कंटेनमेंट इलाके में जाने को राजी नहीं थी पुलिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here