Home मध्य प्रदेश अब तक 2342 संक्रमित लॉकडाउन के तीसरे फेज के लिए थ्री लेयर...

अब तक 2342 संक्रमित लॉकडाउन के तीसरे फेज के लिए थ्री लेयर रोडमैप बना रही सरकार…

5
0
SHARE

लॉकडाउन फेज-2 के 6 दिन शेष बचे हैं। 3 मई के बाद प्रदेश में क्या होगा, इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक थ्री लेयर रोडमैप बनाने के निर्देश दिए हैं। रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के जिले के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जा सकती हैं। अगर प्रदेश में लॉकडाउन का तीसरा फेज प्रदेश सरकार लागू करती है तो इसका स्वरूप कुछ बदला हुआ होगा। हालांकि जिस तरह के हालात इंदौर, भोपाल, खरगोन और उज्जैन में बनते नजर आ रहे हैं, इससे संकेत मिल रहे हैं कि यहां सख्ती बरती जाएगी।

सोमवार को प्रदेश में सात लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई हैं। इंदौर और उज्जैन में 3-3 की जान गई। भोपाल में अशोकनगर की एक संक्रमित महिला की मौत हुई। प्रदेश में सोमवार को ही 206 नए सक्रमित मरीज मिले। इसमें इंदौर में 165, भोपाल में 21, उज्जैन में 13, शहडोल में 2, जबलपुर में 2 और इटारसी, रायसेन और देवास में 1-1 संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल में जो मरीज मिले हैं उनमें एक डॉक्टर और एक पुलिसकर्मी की बेटी शामिल है। अलग-अलग जिलों के कलेक्टर द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2342 हो चुकी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 अप्रैल को जारी बुलेटिन में अभी ये सख्या 2165 ही है।

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर थूकते पाए जाने पर 1 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव नगरीय विकास संजय दुबे ने बताया कि मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत कोविड-19 की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 1 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। इसके लिए स्थानीय नगरी निकाय के आयुक्त, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। इससे पहले सरकार ने लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था।
इंदौर 1207, भोपाल 428, उज्जैन 119, जबलपुर 69, खरगोन 61, धार और खंडवा 36-36, रायसेन और होशंगाबाद 33-33, बड़वानी और देवास 24-24, मुरैना, विदिशा और रतलाम में 13-13, आगर मासवा 11, मंदसौर 9, शाजापुर 6, सागर और छिंदवाड़ा 5-5, ग्वालियर और श्योपुर 4-4, अलीराजपुर 3, शिवपुरी और टीकमगढ़ 2-2, बैतूल, डिंडोरी और हरदा में एक-एक संक्रमित मिला। अन्य राज्य के 2 मरीज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here