Home मध्य प्रदेश संक्रमित मरीजों की संख्या में देश में चौथे नंबर पर पहुंचा MP….

संक्रमित मरीजों की संख्या में देश में चौथे नंबर पर पहुंचा MP….

6
0
SHARE

मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में देश में चौथे नंबर पर आ गया है। संक्रमित मरीजों की मौतों के मामले में देश में प्रदेश का स्थान तीसरे नंबर पर है। सोमवार तक प्रदेश का स्थान पांचवे स्थान पर था। प्रदेश में कल देररात तक विभिन्न जिलों में 203 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

इसी के साथ 2342 पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर महाराष्ट्र में 8590, दूसरे गुजरात में 3548, तीसरे दिल्ली में 3108 संक्रमित मरीज हैं। मध्य प्रदेश में 2342 पॉजिटिव मरीजों की संख्या होने के साथ ही अब ये चौथे स्थान पर आ गया है। सोमवार शाम तक 2165 मरीजों की संख्या के साथ पांचवे स्थान पर था। कल तक राजस्थान चौथे स्थान पर था। यहां मरीजों की संख्या 2262 है। हालांकि मध्य प्रदेश में जो मरीजों की संख्या 2342 पर पहुंची है इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की है।

मध्य प्रदेश में अभी तक सरकार द्वारा 110 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को हुई 7 मौतों को और जोड़ दिया जाए तो आंकड़ा 117 पर पहुंच जाता है। महाराष्ट्र में अभी तक 369 मौतों के साथ पहले स्थान पर है। गुजरात में 162 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में 117 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 60 मौतें अकेले इंदौर में हुई हैं।

सोमवार को प्रदेश में सात लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। इंदौर और उज्जैन में 3-3 की मौत हुई है। भोपाल में अशोकनगर की एक संक्रमित महिला की मौत हुई है। प्रदेश में सोमवार को ही 206 नए सक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें इंदौर में 165, भोपाल में 21, उज्जैन में 13, शहडोल में 2, जबलपुर में 2 और इटारसी, रायसेन और देवास में 1-1 संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल में जो मरीज मिले हैं उनमें एक डॉक्टर और एक पुलिसकर्मी की बेटी शामिल है। अलग-अलग जिलों के कलेक्टर द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2342 हो चुकी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 अप्रैल को जारी बुलेटिन में अभी ये सख्या 2165 ही है।

देश में कुल मरीज 29 हजार से अधिक
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29 हजार 451 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 522, गुजरात में 247, दिल्ली में 190, राजस्थान में 77 समेत 1561 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं

और 934 की मौत हुई है।
कुल 2165 संक्रमित: इंदौर 1207, भोपाल 428, उज्जैन 119, जबलपुर 69, खरगोन 61, धार 36, खंडवा 36 रायसेन 33, होशंगाबाद 33, बड़वानी 24, देवास 24, मुरैना 13, विदिशा 13, रतलाम 13, आगर मासवा 11, मंदसोर 9, शाजापुर 6, सागर 5, ग्वालियर 4, श्योपुर 4, छिंदवाड़ा 5, अलीराजपुर 3, शिवपुरी 2, टीकमगढ़ 2, बैतूल 1, डिंडोरी 1, हरदा 1, अन्य राज्य के 2 मरीज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here