Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में दूसरे जिलों में फंसे 1500 मजदूर देर रात बसों...

मध्य प्रदेश में दूसरे जिलों में फंसे 1500 मजदूर देर रात बसों से शहडोल लाए गए….

10
0
SHARE

मध्यप्रदेश के सागर और विदिशा जिले में फंसे 1500 मजदूर को शहडोल लाया गया। यहां उन्हें क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया। जिले के गोहपारू, जयसिंह नगर, ब्यौहारी ब्लाॅक के साढ़े तीन हजार से ज्यादा मजदूर सागर, बीना और विदिशा में फंसे हैं। उनमें से 1500 मजदूरों को मंगलवार रात 24 बसों से शहडोल लाया गया। मजदूरों को क्वारैंटाइन करने के लिए स्कूलों और छात्रावासों की बिल्डिंग ली गईं हैं। यहां पर मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके बाद उन्हें घरों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने बीते शनिवार को दूसरे प्रदेशों और जिलों में फंसे मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का निर्णय लिया था। इसके लिए गुजरात से 8 हजार और राजस्थान से करीब 10 हजार मजदूरों को बसों से लाया गया। उन्हें क्वारैंटाइन सेंटरों में रखकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद उनके घर के लिए रवाना किया जा रहा है। इससे दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों ने राहत की सांस ली है और वह घर पहुंचकर खुश हैं। इसके पहले सरकार ने हजारों मजदूरों के खाते में 1 हजार रुपए की मदद भी भिजवाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here