Home Bhopal Special 38 दिन बाद आज से खुलेगा मंत्रालय…

38 दिन बाद आज से खुलेगा मंत्रालय…

5
0
SHARE

भोपाल. लॉकडाउन के कारण बंद रहा मंत्रालय 38 दिन बाद गुरुवार से खुल जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी कामकाज शुरू हो जाएगा। हालांकि कार्यालयों में रोस्टर के हिसाब से सिर्फ 30 फीसदी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। बाकी कर्मचारी पहले की तरह घर से ही काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 23 मार्च से प्रदेश में सभी सरकारी कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी ही दफ्तर पहुंच रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके सिंह ने मंत्रालय व विभागाध्यक्ष कार्यालयों में काम शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय में उपसचिव, जबकि विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अपर संचालक स्तर से ऊपर के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। अ

अधिकारी-कर्मचारियों में से 30 प्रतिशत की ड्यूटी प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार तय होगी। कंटेनमेंट क्षेत्र के किसी कर्मचारी को नहीं बुलाया जाएगा। मंत्रालय में वाहन चालकों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। घर से काम करने वाले कर्मचारी फोन, ई-मेल पर उपलब्ध रहेंगे और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। सभी कार्यालयों को केंद्र की गाइडलाइन का पालन करने, ऑफिस को नियमित रूप से सैनिटाइज करने और कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर व हैंडवॉश उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव शुक्ला को इंदौर भेजा, व्यवस्था देखेंगे
चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला गुरुवार को इंदौर जाएंगे। वे पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, खाद्य आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकर कोरोना नियंत्रण की स्थिति पर चर्चा करेंगे। वह रात तक भोपाल वापस लौट आएंगे और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here