Home मध्य प्रदेश 16 मजदूरों के शव MP लाए जाएंगे शनिवार को जबलपुर पहुंचेगी ट्रेन…

16 मजदूरों के शव MP लाए जाएंगे शनिवार को जबलपुर पहुंचेगी ट्रेन…

2
0
SHARE

औरंगाबाद में ट्रेन हादसे का शिकार हुए 16 मजदूरों के शव मध्य प्रदेश लाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात करके ट्रेन की व्यवस्था करवाई है। शवों को ट्रेन से जबलपुर लाया जाएगा। यहां से मजदूरों के शव उनके गृह जिले भेजे जाएंगे। ट्रेन औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से 8 मई को शाम 7 बजे रवाना हो गई।

मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद पहुंचे राज्य सरकार के दल से फोन पर चर्चा की और ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए एक-एक लाख रुपए और मृतक श्रमिकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस दु:खद घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला नहीं समझें। मैं और मेरी पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है। औरंगाबाद में रेल हादसे में 16 प्रवासी मजदूर मारे गए हैं। ये सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। इनमें 10 शहडोल और 5 उमरिया के रहने वाले हैं।

औरंगाबाद ट्रेन हादसे में उमरिया जिले के 5 मजदूरों की मौत हुई है। उमारिया जिले के पाली जनपद अंतर्गत ग्राम नेउसा के 3 युवक और ग्राम ममान के 1 युवक शामिल है। ग्राम ममान में पहुंची पुलिस टीम और जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह ने परिजन से मिलकर उन्हें सूचना दी और ढांढस बंधाया। एसडीओ पाली अरविंद तिवारी बताया कि जिले के कुल 5 मजदूरों की हादसे में मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here