Home मध्य प्रदेश लॉकडाउन फेज-3 का 8 दिन MP में 3614 संक्रमित…

लॉकडाउन फेज-3 का 8 दिन MP में 3614 संक्रमित…

7
0
SHARE

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। रविवार देर रात तक प्रदेश में 3614 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इंदौर 1935, भोपाल 780 और उज्जैन में 238 पॉजिटिव मरीज हैं। सिवनी और मंडला में 1-1 संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रदेश के 52 में से 41 जिलों में संक्रमण फैल गया है। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिन में इंदौर और भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की आशंका है।

प्रदेश के रेड जोन में शामिल इंदौर, भोपाल और उज्जैन जिलों में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू किया जा सकता है। इंदौर के बाद भोपाल कलेक्टर ने भी लॉकडाउन नहीं हटाने की बात कही है। हालांकि इन संक्रमित जिलों में कुछ और रियायत के साथ लॉकडाउन लागू रखा जा सकता है। अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में लिया जाएगा।

भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े का कहना है कि शहर में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 17 मई को लॉकडाउन से राहत मिलना मुश्किल है। इसे 30 मई तक भी बढ़ाया जा सकता है। ग्रीन जोन वाले वार्ड में भी मरीज मिलने लगे हैं। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए सैंपलिंग, स्क्रीनिंग बढ़ा रहे हैं। इसी के साथ संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार चल रहा है। इस बारे में वरिष्ठ अफसरों की सलाह ली जा रही है। जल्द इस बारे में फैसला ले लिया जाएगा।

प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट बने जहांगीराबाद में कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए नया प्रयोग किया जा रहा है। पहली बार यहां से ऐसे लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है, जिनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। पुलिस और अन्य विभागों के सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को भी वहां से हटाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर करीब 2000 लोगों को दूसरी जगह भेजा जाएगा। कुछ लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर भेजा जा रहा है। कुछ लोगों को क्षेत्र के बाहर स्थित उनके आवास में रहने की भी इजाजत दी गई है। रविवार को 200 लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here