Home हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग आज नई भर्ती नीति पर लग सकती है मुहर….

कैबिनेट मीटिंग आज नई भर्ती नीति पर लग सकती है मुहर….

4
0
SHARE

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में शुक्रवार को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साक्षात्कार खत्म करने पर फैसला लिया जा सकता है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे शुरू होगी। इस बैठक के लिए 60 प्रस्तावों का एजेंडा तैयार किया गया है।
विज्ञापन

शहरी विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और परिवहन महकमे से जुडे़ प्रस्तावों को भी शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के एजेंडे में शामिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से इस संबंध में कई घोषणाओं पर मुहर लगाई जा सकती है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। हिमाचल मंत्रिमंडल ब्लॉक इंजीनियरों के लिए भी नीति बनाने को मंजूरी दे सकता है।

इसके अलावा कई अन्य फैसले भी लिए जा सकते हैं। टेट पास जेबीटी शिक्षकों के लगभग 400 पदों को भरने पर भी हिमाचल मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। इनकी 50 फीसदी नियुक्ति बैच आधार और सीधे तौर पर हो सकती है। टीजीटी के 500 से ज्यादा पदों को भरने को भी मंजूरी मिल सकती है।

इसी बैठक में तीन नई उप तहसीलों का दर्जा बढ़ाकर तहसील किया जा सकता है। कई उप स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का दर्जा दिया जा सकता है। राज्य वन विभाग में 50 बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा 465 वन गार्डों की भर्ती को भी स्वीकृति दी जा सकती है। ये मंजूरी आरएंडपी नियमों के बदलने के बाद मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here