Home हिमाचल प्रदेश दिल्ली रेड जोन से लौटीं मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव 28 हुए सक्रिय मामले…

दिल्ली रेड जोन से लौटीं मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव 28 हुए सक्रिय मामले…

4
0
SHARE

हिमाचल के सिरमौर जिले के पावंटा साहिब की हरि ओम कॉलोनी (वार्ड~4 ) में एक परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली रेड जोन से लौटी 30 वर्षीय महिला व उसकी सात वर्षीय बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 12 मई को इनके सैंपल लिए गए थे।
विज्ञा

प्रदेश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 28 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 69 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं।

राज्य में अब तक 24776 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7551 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 13190 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here