Home Bhopal Special भोपाल में साकेत नगर बना नया हॉट स्पॉट 3 दिन में 10...

भोपाल में साकेत नगर बना नया हॉट स्पॉट 3 दिन में 10 संक्रमित मिले…

5
0
SHARE

प्रदेश में बुधवार को 187 मरीज मिले हैं, जबकि पांच मौत हुई है। सबसे ज्यादा 131 पॉजिटिव मरीज इंदौर में मिले हैं। भोपाल में यह आंकड़ा 42 हैं, इनमें 18 मरीज जहांगीराबाद के हैं। इनमें सात साल का एक बच्चा भी शामिल है।

क्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 221 हो गई है। शहर में मरीजों की संख्या 864 बढ़कर 906 हो गई है। परेशानी की बात यह है कि नए हॉट स्पॉट बन रहे साकेत नगर में तीन दिन में 10 मरीज मिले हैं।

इनमें बुधवार को एक ही परिवार के चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नई गाइड लाइन के अनुसार पहली बार चार लोगों को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी अस्पताल भेजने के बजाय होम क्वारेंटाइन किया गया है।

बुरहानपुर विधायक सुरेंद्रसिंह के पीए सहित 35 नए पॉजिटिव
बुरहानपुर में 35 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह के पर्सनल असिस्टेंट संजयसिंह गेहलोद की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वे विधायक के परिवार के संक्रमित सदस्यों के संपर्क में रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here