Home राष्ट्रीय अब तक 82 हजार 257 केस सेना भवन में एक संक्रमित मिलने...

अब तक 82 हजार 257 केस सेना भवन में एक संक्रमित मिलने के बाद बिल्डिंग का एक हिस्सा बंद किया गया…

7
0
SHARE

दिल्ली में सेना के मुख्यालय सेना भवन में एक कोरोना संक्रमित और एक संदिग्ध मिला है।इसके बाद इस इमारत के एक फ्लोर के एक हिस्से को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया है। सेना के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को यह जानकारी दी है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 82 हजार 257 हो गई है। शुक्रवार को आंध्रप्रदेश में 102, राजस्थान में 55, कर्नाटक में 45, बिहार में 6 और हिमाचल प्रदेश में 1 मरीज मिला। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 81 हजार 970 संक्रमित हैं। 51 हजार 401 का इलाज चल रहा है। 27 हजार 919 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2649 की मौत हुई है।

कोरोनावायरस संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here