Home मध्य प्रदेश MP में फेज-4 की तैयारी ऑड और ईवन के फाॅर्मूले से बाजार...

MP में फेज-4 की तैयारी ऑड और ईवन के फाॅर्मूले से बाजार खुल सकते हैं….

5
0
SHARE

मध्य प्रदेश में 18 मई से लॉकडाउन फेज-4 शुरू होगा। बताया जा रहा है कि यह 31 मई तक जारी रह सकता है। राज्य सरकार ने इसकी रणनीति तैयार कर ली है। इसे अंतिम रूप देकर आज रात तक केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भेज दिया जाएगा।

फेज-4 में बाजारों को ऑड और ईवन के फाॅर्मूले से खोला जा सकता है। धार्मिक स्थानों पर प्रतिबंध 31 मई तक लागू रहेगा। ऐसे में मुस्लिम समाज को ईद घर पर ही मनानी पड़ेगी। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलायन कर रहे मजदूरों से अपील की है कि जो जहां हैं, वहीं रुक जाएं। प्रदेश सरकार सभी को सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी।

कंटेनमेंट जोन में सख्ती जारी रह सकती है
लॉडाउन फेज-4 में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर समेत सभी रेड जोन में सख्ती जारी रह सकती है। दो दिन की मशक्कत के बाद 32 जिलों की रिपोर्ट कलेक्टरों से और 20 जिलों की जानकारी 4 मंत्रियों से ली गई है। मुख्यमंत्री आज दोपहर 3:30 बजे इन सुझावों की समीक्षा कर अंतिम रूप देंगे। इसके बाद ये सुझाव केंद्र को जाएंगे।

भोपाल में 20 नए पॉजिटिव; 920 पर आंकड़ा पहुंचा, 356 एक्टिव मरीजभोपाल में गुरुवार दोपहर 20 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इनमें एक परिवार के 3 सदस्य भी शामिल हैं। राजधानी में 920 केस हो गए। इस समय 356 एक्टिव मरीज हैं, जो चिरायु, एम्स समेत अन्य कोरोना केयर सेंटर में भर्ती हैं। इधर, अच्छी खबर ये है कि शाम को चिरायु अस्पताल से 30 लोगों को डिस्चार्ज किया जाएगा। स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 529 पर पहुंच गई है। वहीं, 35 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही है, लेकिन कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर निर्माण की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कुछ अन्य वस्तुओं की दुकानों को खोला जा सकता है। शहर को छह सेक्टर में बांटा गया है। इसमें कोलार, होशंगाबाद रोड, रातीबड़, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बीएचईएल और बैरागढ़ में ढील मिलेगी। कंटेनमेंट वाले एरिया में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here