Home हिमाचल प्रदेश प्रदेश में लॉकडाउन के बीच बेशक सरकारी विभागों का कामकाज पटरी पर...

प्रदेश में लॉकडाउन के बीच बेशक सरकारी विभागों का कामकाज पटरी पर नहीं लौटा….

4
0
SHARE

प्रदेश में लॉकडाउन के बीच बेशक सरकारी विभागों का कामकाज पटरी पर नहीं लौटा हो, मगर बड़ी संख्या में तबादलों के नोट मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचने शुरू हो गए हैं। लोग मंत्रियों के पास सिफारिशें भेज रहे हैं। कुछ मंत्रियों ने भी इन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय भेजना शुरू कर दिया है। इनमें शिक्षा, राजस्व विभाग समेत कई अन्य महकमों के तबादले शुमार हैं।

अलग बात है कि इनमें अधिकांश तबादलों पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने अभी कोई संज्ञान नहीं लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्रियों की ओर से गए बड़ी संख्या में डीओ नोट लंबित पड़े हैं। अपने तबादले इच्छित स्थान पर करने के लिए कर्मचारी मंत्रियों के कार्यालयों में संपर्क कर रहे हैं। सचिवालय की शाखाओं में भी संपर्क कर रहे हैं और अपने तबादले के डीओ नोट का स्टेटस पूछ रहे हैं।
इसके लिए कई कर्मचारी सचिवालय पहुंच रहे हैं। सचिवालय की शाखाओं में भी खूब फोन घनाघना रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय की शाखाएं शुमार हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी तबादलों को लेकर स्टेटस पता किया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि अभी कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच जब तक सरकारी कार्यालयों की गतिविधियां सामान्य नहीं हो जाती हैं, तब तक तबादले नहीं हो सकेंगे।

तबादलों के धड़ाधड़ आते इस तरह के डीओ नोट को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय आगामी दिनों में मंत्रियों के कार्यालयों को निर्देश जारी कर सकते हैं कि फिलहाल तबादले से जुड़े डीओ मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं भेजे जाएं। सीएम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रियों की ओर से तबादलों के डीओ नोट पहुंच रहे हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश पर मुख्यमंत्री कार्यालय अभी निर्णय नहीं ले रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here