Home हिमाचल प्रदेश 2 महीने से लगातार कोरोना हॉटस्पॉट बना कांगड़ा, मुंबई और दिल्ली से...

2 महीने से लगातार कोरोना हॉटस्पॉट बना कांगड़ा, मुंबई और दिल्ली से लौटे सबसे ज्यादा संक्रमित…

6
0
SHARE

पिछले दो महीने से कांगड़ा जिला कोरोना हॉटस्पॉट रहा है। अभी तक जिले में कुल 33 मामले पॉजिटिव आए हैं। सूबे में कोरोना के मामले आने की शुरुआत कांगड़ा जिले से ही हुई थी। 20 मार्च को जिले में एक दिन में ही दो कोरोना मरीज सामने आए थे। उसके बाद 23 मार्च को तीसरा मामला आया था। हालांकि, इस मरीज की मौत के बाद उसमें कोरोना होने की पुष्टि हुई थी।

अप्रैल में पांच और 14 को ही एक-एक कोरोना के पॉजिटिव केस आए हैं। अप्रैल के अंत में सरकार ने बाहरी राज्यों से लोगों को घर आने की अनुमति दी। इसके बाद मई के पहले सप्ताह में जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना शुरू हो गए। दिल्ली और मुंबई से लौटे सबसे ज्यादा 21 लोग संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा जालंधर, गुरुग्राम, पंचकूला सहित अन्य जगह आए 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

20 मार्च से 10 मई तक जो भी मरीज पॉजिटिव आया है, वह उपचार के बाद ठीक हो गया है। इनमें आठ मरीज शामिल हैं। इन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here