Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में 15 और कोरोना पॉजिटिव136 हुए एक्टिव केस

हिमाचल में 15 और कोरोना पॉजिटिव136 हुए एक्टिव केस

7
0
SHARE

हिमाचल में रविवार को 15 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कुल आंकड़ा 204 पहुंच गया है। इनमें एक्टिव मामले 136 हैं। उधर, मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती बाहरी राज्यों के तीन चालक और एक हमीरपुर निवासी को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी है। यह चारों स्वारघाट क्वारंटीन सेंटर में पॉजिटिव पाए गए थे। अब तक 65 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रविवार को ऊना जिले में सात मामले आ गए हैं। इनमें एक होमगार्ड जवान भी शामिल है। इसके अलावा तीन मुंबई से, दो दिल्ली से और एक बंगाणा के ठठूं में 17 मई को मुंबई से लौटा व्यक्ति पॉजिटिव हुआ है। सभी को खड्ड सेंटर में शिफ्ट किया है। दिल्ली से अपने ननिहाल हमीरपुर लौटीं बिलासपुर की प्रशिक्षु नर्स भी संक्रमित हुई है। कांगड़ा में तीन मरीजों में से एक ज्वालाजी के पाईसा का है जो मुंबई में टैक्सी चलाता है।

इसे धर्मशाला भर्ती किया है। दूसरा पंचरुखी के भरवाना और तीसरा गदियाड़ा पंचायत का रहने वाला है। भरवाना का पॉजिटिव किडनी रोगी है। तबीयत खराब होने के बाद उसे टांडा भर्ती किया है, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। 42 वर्षीय गदियाड़ा निवासी वीरवार शाम पत्नी व दो बच्चों के साथ दिल्ली से लौटकर अपने नोरा चकोल गांव ससुराल पहुंच गया।

इसे बैजनाथ कोविड केयर सेंटर भेज दिया है। मंडी के धर्मपुर उपमंडल की 19 वर्षीय पॉजिटिव युवती मुंबई से लौटने के बाद संधोल में संस्थागत क्वारंटीन थी। उसके माता-पिता निगेटिव हैं। युवती को नेरचौक भर्ती किया जाएगा। युवती में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। उधर, चंबा में एक पॉजिटिव मामला आया है। पॉजीटिव व्यक्ति मुंबई से लौटा है। हमीरपुर में आए दो मरीजों में से 18 मई को परिजनों के साथ बड़सर अपने ननिहाल लौटी बिलासपुर की एक युवती बड़ाग्राम स्कूल में संस्थागत क्वारंटीन थी।

वह दिल्ली के एक संस्थान में स्टाफ नर्स का कोर्स कर रही है। इसक अलावा एक सुजानपुर के बगेहड़ा बहुला का नोयडा से लौटा व्यक्ति शामिल है। बिलासपुर के स्वारघाट में भी कोरोना का मामला सामने आया है। 21 मई को मंडी के जोगिंद्रनगर का व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ दिल्ली से टैक्सी में लौटा था। तीनों को स्वारघाट में होटल माउंट व्यू में क्वारंटीन किया था। इसे बिलासपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
आगे पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here