Home Bhopal Special राजभवन कैंपस बना कंटेनमेंट जोन…

राजभवन कैंपस बना कंटेनमेंट जोन…

9
0
SHARE

राजधानी में काेराेना का संक्रमण अब राजभवन में बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 23 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक मौत भी हुई है। दैनिक नईदुनिया के प्रबंध संपादक 82 साल के राजेंद्र तिवारी ने चिरायु अस्पताल में दम तोड़ दिया। नए मरीजों में राजभवन परिसर में रहने वाले दो परिवार के छह लोग शामिल हैं। इसमें एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि दो दिन पहले संक्रमित मिले युवक के परिवार से दो लोग संक्रमित हुए हैं।

राजभवन में रहने वाले 10 परिवारों को क्वारेंटाइन किया गया है। सब के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें से ज्यादातर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहां पर करीब 60 परिवार रहते हैं। बुधवार को एडीएम सतीश कुमार ने छह मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घरों को एपिसेंटर घोषित करते हुए घरों के आसपास बैरिकेड्स लगा दिए हैं। इसी तरह अरेरा हिल्स पर स्थित ग्रीन मेडोज कॉलोनी में रहने वाले एक उद्योगपति और उनके बेटे को कोरोना पॉजिटिव आया है। दो दिन पहले उनको बुखार आया था, जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

मुंबई के अस्पताल में रुके ते संक्रमित उद्योगपति ने बताया कि 6 मई को वो यहां से इंदौर गए थे। 7 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल गए थे। यहां पर एक परिचित की सर्जरी हुई थी। उसी सिलसिले में यहां पर रुक थे। वहां से लौटने के बाद बुखार आया था। इधर, बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। भोपाल में मरने वाले लोगों का आंकड़ा अब 50 से बढ़कर 51 हो गया है। पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1424 से बढ़कर 1447 हो गया है।

राजभवन के सिर्फ एम्प्लाई क्वार्टर्स कंटेनमेंट जोन
राजभवन में पाॅजिटिव आए मरीजाें से राज्यपाल निवास की दूरी 700 मीटर है। एडीएम ने कंटेनमेंट ऑर्डर में सिर्फ कैंपस के एम्प्लाई क्वार्टर्स को कंटेनमेंट जोन बनाया है।

होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन किया तो 2 हजार का जुर्माना
होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन किया तो 2 हजार का जुर्माना
कोविड-19 के संदिग्ध, माइल्ड सिमटोमैटिक मरीजों को होम क्वारेंटाइन की सुविधा सशर्त दी जाएगी। मरीज को होम क्वारेंटाइन होने के लिए स्वास्थ्य विभाग को क्वारेंटाइन के नियमों का पालन करना पड़ेगा। होम क्वारेंटाइन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

यह आदेश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने बुधवार को सभी कलेक्टरों को दिया है। उन्होंने यह आदेश भोपाल सहित राज्य के विभिन्न जिलों से संदिग्धों ,माइल्ड और प्री-सिमटोमैटिक मरीजों द्वारा होम क्वारेंटाइन नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें मिलने के बाद जारी किया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य किदवई द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जुर्माना भरने के बाद भी होम क्वारेंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति को कोरोना कोविड सेंटर अथवा क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जाएगा।

बड़वानी: राजघाट में नर्मदा में स्नान पर रोक लगाई कोरोना संक्रमण के चलते एसडीएम अंश जावला ने राजघाट में नर्मदा स्नान पर रोक लगा दी है। नर्मदा स्नान के लिए राजघाट में भीड़ बढ़ने से सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा था। अंतिम संस्कार या अंत्येष्टि के बाद के क्रियाकर्म के लिए आए लोगों से भी बेरिकेड्स के बाहर सड़क किनारे बाइक खड़ी करवाईं। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here