Home हिमाचल प्रदेश चीन से सटे समदो बॉर्डर का पहली बार दौरा करेंगे CM जयराम….

चीन से सटे समदो बॉर्डर का पहली बार दौरा करेंगे CM जयराम….

11
0
SHARE

ड्रैगन से सीमा विवाद के चलते तनातनी के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चीन से सटे समदो बॉर्डर का पहली बार दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री का अंतरराष्ट्रीय सीमा का आधिकारिक कार्यक्रम तय हो गया है। सुरक्षा कारणों से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। हालांकि, सीएम कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि छह जून को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शिमला से चीन सीमा से सटे समदो बॉर्डर पर सेना के हेलीपैड पर उतरेगा और यहां से वह सीमांत इलाके का निरीक्षण करेंगे।

सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री के इस कदम को अहम माना जा रहा है। बता दें, पिछले महीने चीन के दो सैन्य हेलीकॉप्टर दो बार भारतीय सीमा के भीतर बारह किलोमीटर तक आ गए थे और जवाबी कार्रवाई से पहले ही लौट गए। चीन के हिमाचल में नया मुहास खोलने की आशंका के बीच भारत के एक राज्य के किसी मुख्यमंत्री के सीमा पर जाने को बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here