Home मध्य प्रदेश कमलनाथ बोले- प्रदेश में सरकार बदलते ही किसानों का दमन शुरू…

कमलनाथ बोले- प्रदेश में सरकार बदलते ही किसानों का दमन शुरू…

7
0
SHARE

मंदसौर में किसानों पर गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मृतको श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बदलते ही किसानों का दमन शुरू हो गया है।

कहीं किसान की पिटाई, कहीं खरीदी केंद्रों पर उपज नहीं बिक पाने से किसान की मौत, कहीं हक मांग रहे किसानों पर लाठियां। परेशान किसानों की तस्वीरें रोज सामने आ रही हैं। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आज ही भाजपा सरकार ने किसानों की छाती पर गोलियां बरसाई थीं। अन्नदाता इस सरकार को कभी माफ नहीं करेगा।

कांग्रेस ने ट्विटर हैंडल पर लिखा ‘अपना हक मांग रहे मंदसौर के 6 निहत्थे किसानों को आज ही के दिन शिवराज सरकार ने गोलियों से छलनी कर दिया था। किसानों पर भरपूर मार, मप्र की शिवराज सरकार।’ मंदसौर के पिपलियामंडी में 6 जून 2017 को प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गोली चालन हुअा था। इसमें 6 किसानों की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here