Home हिमाचल प्रदेश BJP ने गरीबों का पैसा उन तक पहुंचा कांग्रेस को दिया करारा...

BJP ने गरीबों का पैसा उन तक पहुंचा कांग्रेस को दिया करारा जवाब…

13
0
SHARE

केंद्रीय कपड़ा, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को दिल्ली से कांगड़ा-चंबा की वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान ईरानी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों का पैसा उन तक पहुंचाकर कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। स्मृति ने कहा कि यह आईटी का युग है, जिस कारण यह जनसंवाद रैली संभव हो सकी है। इसकी नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह साल पूर्व रखी थी, जब उन्होंने भारत में डिजिटल क्रांति शुरू की थी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मानना था कि जब केंद्र सरकार गरीब के लिए एक रुपये भेजती थी तो उस तक केवल 10 पैसे पहुंचते थे। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिज्ञा ली और संकल्प लेते हुए देश में जनधन खाते खोलने शुरू किए। भारत में 68 करोड़ बैंक खाते खोले गए। पहले गरीब को बैंक तक जाना पड़ता था पर अब बैंक गरीब के घर द्वार जाता है। कांग्रेस कहती थी कि इसका क्या लाभ मिलेगा, उन्होंने कहा कि लाभ हमने देखना शुरू किया।

हिमाचल सरकार और केंद्र के अंदर अच्छा समन्वय होने के कारण कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में जिस प्रकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्य किया है, उसके लिए वह उन्हें शुभकामनाएं देती हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस संकट काल में लोगों से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। स्मृति ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने जैसा कार्य केवल पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है। राम मंदिर का निर्माण कार्य भी केंद्र सरकार के प्रयासों से ही मुमकिन हो पाया है।

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जनसंवाद रैली सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर से वर्चुअल रैली के माध्यम से हुई। मंच संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने किया जबकि स्वागत भाषण भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रैली में स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी से जीतीं और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को उसका ठिकाना बताया।

हिमाचल के बाहर से लाए दो लाख लोग, न लाते तो अमानवीयता होती : जयराम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रैली में कहा कि राज्य में पहली मई को कोरोना का केवल एक मामला था। इस आंकड़े में तेजी से वृद्धि हुई, क्योंकि देश के विभिन्न भागों में फंसे लगभग दो लाख लोग राज्य में वापस लौटे हैं। इन्हें नहीं लाया जाता तो यह अमानवीयता होती। सीएम ने कहा कि राज्य के लोगों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि बाहरी राज्यों से आए सभी लोग या तो संस्थागत या होम क्वारंटीन में हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here