Home हिमाचल प्रदेश एक दिन में रिकॉर्ड 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज जानें किस जिले में...

एक दिन में रिकॉर्ड 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज जानें किस जिले में कितने मामले…

10
0
SHARE

हिमाचल में कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। देवभूमि में सोमवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 53 मामले सामने आए हैं। इससे पहले 21 जून को 45 मरीज दर्ज किए गए थे।

हमीरपुर में सबसे ज्यादा 19 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिला में 15 नए मरीज मिले हैं। बिलासपुर में पांच, ऊना में चार, रामपुर में तीन, सोलन में चार, सिरमौर में दो और मंडी में एक नया मामला आया है। सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कोरोना वायरस के शाम को सात मामले आने के बाद देर रात करीब सवा 11 बजे जिले में आठ और पॉजिटिव केस आए। देर रात को सामने आए मामले धीरा, बैजनाथ और जयसिंहपुर से संबंधित हैं। बैजनाथ के मलेहड़ गांव से 31 और 23 साल के युवक संक्रमित पाए गए।

दोनों राधा स्वामी सत्संग भवन परौर में संस्थागत संगरोध में थे। दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। दोनों को धर्मशाला कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जयसिंहपुर के गुलेहड़ गांव से 41 साल की महिला और उसकी 24 साल की भतीजी संक्रमित हुई हैं। इसके अलावा दिल्ली से लौटे पालमपुर के चंगेहड़ गांव से 47 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। तीनों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। तीनों आलमपुर में संस्थागत क्वारंटीन थे।

वहीं, 50 साल की महिलाए 30 साल का उसका बेटा और 23 साल की बहू भी संक्रमित हुए हैं। तीनों धीरा के पनाली गांव के रहने वाले हैं। सभी की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। तीनों होम क्वारंटीन थे। इससे पहले नगरोटा के सेराथाना की 58 वर्षीय महिला, उनकी 33 साल की बहू और 6 साल की पोती पॉजिटिव आई हैं। ये तीनों मुंबई से लौटी थीं। दिल्ली से लौटे हटवास गांव के भाई-बहन भी संक्रमित पाए गए हैं। पंजलेहड़ गांव का एक 42 वर्षीय व्यक्ति और उनकी 11 साल की बेटी भी पॉजिटिव हैं। ये दोनों फरीदाबाद से आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here