Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में तीन और पॉजिटिव मरीज 778 पहुंचा आंकड़ा…

हिमाचल में तीन और पॉजिटिव मरीज 778 पहुंचा आंकड़ा…

9
0
SHARE

हिमाचल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह सोलन जिले ममें कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें सोलन शहर से दो महिलाएं व बद्दी से एक युवक शामिल है। दोनों महिलाएं दिल्ली से लौटी हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद महिलाओं को कोविड केयर सेंटर नौणी शिफ्ट कर दिया है।

मंगलवार देर रात कोविड अस्पताल काठा में दाखिल एक मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उसे शिमला रेफर किया गया है। सोलन में अब कुल एक्टिव मामले 50 हो गए हैं। वहीं, राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 778 हो गया है। 432 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सक्रिय मामले 327 हैं। 11 राज्य के बाहर चले गए हैं। छह की मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here