Home Una Special बलराम जयंती पर किसान संघ ने रोपे पौधे….

बलराम जयंती पर किसान संघ ने रोपे पौधे….

11
0
SHARE

भारतीय किसान संघ खंड बंगाणा ने सोमवार को बलराम जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान सबसे पहले झंडा रस्म अदा की गई और पौधारोपण किया गया। इसी दौरान संघ की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया, जिसमें उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार, फतेह चंद, अरूण सोना, सहसचिव साहिल, सुनील, कमल, खंड प्रचार प्रमुख राम प्रकाश, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, जैविक खेती प्रमुख संजीव कुमार, युवा प्रमुख जतिन, प्राकृतिक खेती प्रमुख सुनील ठाकुर, सह प्रमुख अजय और विक्रम को नियुक्त किया गया। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलबाग सिंह, कुलदीप कुमार, जिला प्रचार प्रमुख जोगिन्द्र देवआर्य, खंड अध्यक्ष मोहण लाल, सचिव सुरेंद्र कुमार, विक्की, विधि चन्द, वीर सिंह, अजय कुमार, प्यारेलाल, अरूण कुमार, राहुल शर्मा, सन्नी अग्निहोत्री मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here