Home Una Special ऊना अस्पताल के चार सफाई कर्मियों सहित 19 लोग कोरोना पॉजिट‍िव….

ऊना अस्पताल के चार सफाई कर्मियों सहित 19 लोग कोरोना पॉजिट‍िव….

16
0
SHARE

जिला ऊना में कोविड जांच के लिए भेजे गए 241 सैंपल्स में 19 की रिपार्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 218 सैंपल नेगेटिव और 4 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। वहीं 3 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गएथे जिसमें से 2 पॉजिटिव और1 सैंपल नेगेटिव है। पहला संक्रमित उपमंडल हरोली के बाथड़ी का 45 वर्षीय व्यक्ति है यह यूपी से आया है और घर पर क्वारंटाइन है

दूसरा संक्रमित गगरेट नगर पंचायत के एक नंबर वार्ड का 37 वर्षीय व्यक्ति है यह संक्रमित के संपर्क में आया था। क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात 42 वर्षीय और 48 वर्षीय चार महिला सफाई कर्मी पॉजिटिव पाई गई हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में पॉजिटिव मामले आने के बाद इनके सैंपल लिए गए थे। ऊना उपमंडल के जलग्रां टब्बा की 24 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है यह संक्रमित के संपर्क में आई थी। ऊना शहर के गलुआ का 41 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के गांव धमान्दरी की 65 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है इसमें फ्लू के लक्षण पाए गए थे। उपमंडल गगरेट के जीतपुर बेहड़ी के 19, 22 और 25 वर्षीय तीन श्रमिक पॉजिटिव पाए गए हैं यह तीनों संक्रमित के संपर्क में आये थे।

 वहीं गगरेट उपमंडल के ही ब्रहमपुर में रहने वाला यूपी से लौटा 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। गगरेट नगर पंचायत के वार्ड 2 का 57 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है यह संक्रमित के संपर्क में आया था। उपमंडल बंगाणा के बडूहा सोहारी का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है यह बद्दी सोलन से लौटा है। उपमंडल अंब के करलूही की 37 वर्षीय महिला और उसकी 27 वर्षीय ननद  पॉजिटिव पाई गई है यह पंजाब के राजपुरा से लौटी हैं। उपमंडल कांगड़ा के नैहरन पुखर का 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है जिसका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सैंपल लिया गया था। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात एक 28 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुई है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 450 हो गई है जिसमें से 320 रिकवर और 130 एक्टिव केस है। जिला में माइग्रेटेड इन के 18 मामले आए है जिसमें से 17 रिकवर और 1 केस एक्टिव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here