Home Bhopal Special बड़े तालाब में जान देने के लिए ब्रिज से लटकी महिला; नगर...

बड़े तालाब में जान देने के लिए ब्रिज से लटकी महिला; नगर निगम की टीम ने बचाया….

6
0
SHARE

भोपाल के बड़े तालाब में खुदकुशी करने के इरादे से एक महिला राजाभोज ब्रिज से लटक गई। गोताखोरों ने जान जोखिम में डालकर उसे बचा लिया। वह परिवार में हुए विवाद के बाद यहां सुसाइड करने आ गई थी। हालांकि पुलिस ने महिला की पहचान उजागर नहीं की है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर एक महिला कमला पार्क के पास राजाभोज सेतु पर पहुंची। वह ब्रिज के ऊपर से पानी में कूदने के लिए लटक गई। गोताखोर आसिफ ने बताया कि यह देख लोगों ने तत्काल चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद गोताखोर वहां पहुंच गए और उन्होंने ब्रिज से लटकर बड़ी मुश्किल से महिला की जान बचाई। सूचना मिलते ही डायल-100 मौके पर पहुंच गई। तलैया पुलिस का कहना है कि महिला होने के कारण उसकी जानकारी नहीं दी सकती है। महिला के परिजनों को बुलाया है। काउंसलिंग करने के बाद महिला को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here