Home फैशन खादी लवर्स के लिए खुशखबरी, खादी पोर्टल पर अब मिलेंगे 1००० उत्पाद…

खादी लवर्स के लिए खुशखबरी, खादी पोर्टल पर अब मिलेंगे 1००० उत्पाद…

7
0
SHARE

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक अपने पोर्टल पर कम से कम एक हजार उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि खादी का पोर्टल सात जुलाई को मात्र मास्क की बिक्री के साथ शुरू किया गया था जिसने थोड़े समय में ही देशभर में अपनी उपस्थिति दर्ज की है।

प्रतिदिन कम से कम और दस उत्पाद पोर्टल पर बिक्री के लिए रखे जा रहे हैं और दो अक्टूबर पर पोर्टल पर उपलब्ध उत्पादों की संख्या 1००० को पार कर जाएगी। इनमें वस्त्र, खाद्य पदार्थ, औषधि और सौंदर्य प्रसाधन शामिल हैं। फिलहाल पोर्टल पर 18० खादी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और चार हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदारी की है।

आयोग के अध्यक्ष  विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को यहां बताया कि खादी उत्पादों का उद्देश्य स्वदेशी को बढ़ावा देना और स्थानीय शिल्पकारों को सशक्तिकरण करना है।  पोर्टल से शिल्पकारों को अपने उत्पादों को बेचने के लिए नया बाजार उपलब्ध होगा। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर उपलब्ध उत्पादों की कीमत 5० रुपए से लेकर 5००० रुपए तक है।

श्री सक्सेना ने बताया कि पोर्टल पर उन क्षेत्रों से भी  लोग खरीद कर रहे हैं जहां खादी उत्पादों की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। ये आर्डर 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिले हैं। इनमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, केरल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। खादी आयोग ने 599 रुपए और इससे अधिक राशि की खरीदारी पर मुफ्त आपूर्ति की व्यवस्था की है। ये आर्डर स्पीड पोस्ट से भेजे जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here