Home Una Special राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री का संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी….

राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री का संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी….

12
0
SHARE

ऊना : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी से ही देश को उम्मीदें हैं जिनके लिए तमाम लोग उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।

वीरवार को यहां जारी विज्ञप्ति में अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में भारत को एक ऐसा सशक्त नेतृत्व मिला है जो विश्व पटल पर एक नए भारत आत्मनिर्भर भारत की पहचान बना रहा है। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका संकल्प, ऊर्जा एवं उनकी साधना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। बकौल अनुराग ठाकुर, मेरा निजी तौर पर मानना है कि यदि देश के प्रधानमंत्री बिना रुके व बिना थके सवा सौ करोड़ भारतवासियों के कल्याण के लिए जी जान से जुटे हैं तो हम सभी का भी कर्तव्य बनता है कि हम राष्ट्र नवनिर्माण में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल सुधारों व उपलब्धियों भरा रहा है। पिछले कई दशकों से अटके बहुत से ऐसे काम पिछले सिर्फ एक साल में हुए हैं जिनकी कुछ वर्षो पहले कल्पना भी कठिन थी। उन्होंने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here