Home Bhopal Special पत्नी को पीटने वाले डीजी रैंक के अफसर को पद से हटाया….

पत्नी को पीटने वाले डीजी रैंक के अफसर को पद से हटाया….

10
0
SHARE

खबर पढ़ने से पहले इसमें लगा हुआ वीडियो देखिए। हैरान रह जाएंगे। इसमें जो व्यक्ति एक महिला को बुरी तरह पीट रहा है, वे मध्य प्रदेश पुलिस में डीजी रैंक के अधिकारी हैं। नाम है पुरुषोत्तम शर्मा और वे अपनी पत्नी प्रिया शर्मा को ही पीट रहे हैं। वो भी अपने ही घर में काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों के सामने। रहते हैं भोपाल में। वीडियो भी भोपाल का ही है। उनके घर का।

वीडियो हर कहीं मौजूद है। पुरुषोत्तम के पुत्र पार्थ गौतम ने यह वीडियो फुटेज मप्र के गृह मंत्री, राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और बाकी बड़े अफसरों को भेजा है। पार्थ खुद भी आईआरएस यानी इंडियन रेवेन्यू सर्विस में हैं। उन्होंने पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांग की है।

घटना के बाद पुरुषोत्तम को पद से हटा दिया गया है। उनका लोक अभियोजन संचालनालय से डीजी गृह विभाग मंत्रालय में ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं, मामला राज्य महिला आयोग पहुंच गया है। अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि हम डीजी को नोटिस जारी करेंगे। भास्कर ने इस मामले में पुरुषोत्तम के बेटे और पत्नी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और ना ही एसएमएस का कोई जवाब दिया।

पुरुषोत्तम ने मारपीट पर सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘वह 12 साल से शक कर रही है। मामला भी दर्ज कराया था। घर के एक-एक कोने में सीसीटीवी कैमरा लगवाए थे। मैंने मारपीट नहीं की। मैंने अपना बचाव किया है। वह चाहे तो शिकायत करने के लिए स्वतंत्र है। यह उसके अपने मौलिक अधिकार हैं। वह मेरी निजी जिंदगी में दखल देती है। मेरा जीना मुश्किल कर दिया है। उसने मुझ पर कमरे में आकर हमला किया था। इसलिए मैंने अपना बचाव किया है। बस धक्का-मुक्की हुई है।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here