Home हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय मंत्री ने हिमाचल के दारचा-बरसी और पलचान पुल का लोकार्पण किया….

केन्द्रीय मंत्री ने हिमाचल के दारचा-बरसी और पलचान पुल का लोकार्पण किया….

4
0
SHARE
रक्षा मंत्री राजनाथ ने आज नई दिल्ली से वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से 44 स्थाई प्रमुख पुलों को राष्ट्र को समर्पित किया और नेचिपु सुरंग का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि ये सभी पुल देश के सीमावर्ती क्षेत्र में बेहतर संपर्क स्थापित करने में मील पत्थर साबित होंगे।
राष्ट्र को समर्पित किए 44 पुलों में दो पुल हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं, जिनमें मनाली-सरचू-लेह राजमार्ग पर स्थित दारचा बरसी पुल भी शामिल है। दारचा में भागा नदी पर 360 मीटर लंबा यह पुल देश का दूसरा सबसे लंबा पुल है। इस पुल का निर्माण 27.25 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यातायात सुचारू बनाये रखने के साथ यह नया पुल अधिक भार वहन क्षमता में भी सहायक सिद्ध होगा।
दारचा लाहौल में केंलग से 33 किलोमीटर दूरी और 11 हजार 20 फीट ऊंचाई पर स्थित है। इस परियोजना को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 70 सड़क निर्माण कंपनी द्वारा निर्मित किया गया है।
रक्षा मंत्री ने मनाली-सोलंग-लेह राजमार्ग पर ब्यास नदी पर बनाए गए 110 मीटर पलचान पुल का भी आज लोकर्पण किया। इस पुल का निर्माण 12.83 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने आधिकारिक निवास स्थान ओक ओवर से इस कार्यक्रम में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here