Home मध्य प्रदेश 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, MP में शाम...

10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, MP में शाम 4 बजे तक 57.09% मतदान….

6
0
SHARE

दस राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज यानी मंगलवार को को मतदान जारी है। इनमें मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं, जहां अपनी सरकार बचाने के लिए भाजपा का कांग्रेस के साथ मुकाबला है। कोविड-19 महामारी के कारण उपचुनावों के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं। इन प्रबंधों में चुनाव कर्मियों के लिए निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई), अधिक मतदान केन्द्र, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, मतदाताओं के लिए मास्क और दस्ताने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करना शामिल है। छत्तीसगढ़, झारखंड और नगालैंड को छोड़कर, जहां समय अलग है, अन्य राज्यों में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। जो मतदाता कोविड-19 से संक्रमित हैं, उन्हें अंतिम घंटों में अलग से मतदान करने की अनुमति दी जायेगी। मतगणना 10 नवम्बर को होगी।

 

भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा के सोंधा गांव में उपद्रवियों द्वारा मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। ग्रामीणों के अनुसार उपद्रवियों द्वारा लगभग 30 से 40 राउंड फायर किए गए, जिसमें से पुलिस को कुछ खाली खोखे भी बरामद हुए हैं। फायरिंग की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक खुद भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार ग्रामीणों की सूचना के अनुसार 30 से 40 राउंड फायर किए गए लेकिन इससे मतदान प्रभावित नहीं हुआ। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट पर सोमवार को हो रहे उपचुनाव मैं मतदाता बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। ब्यावरा विधानसभा सीट पर दोपहर 3:00 बजे तक 72.14% मतदान हो चुका है। बता दें कि ब्यावरा विधानसभा सीट से भाजपा से प्रत्याशी नारायणसिंह पंवार वह कांग्रेस से प्रत्याशी रामचंद्र दांगी मैदान में है। बता दें कि ब्यावरा विधानसभा सीट पर मतदाता सुबह से ही काफी उत्साह दिखा रहे हैं। ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पवार ने शहर के मंडी परिसर में अपने मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र दांगी ने अपने पैतृक का मामला आमल्याहाट कर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस बार कोरोना को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर कोविड-19 से बचाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर मास्क सेनीटाइजर ग्लब्स की व्यवस्था की गई है ब्यावरा विधानसभा सीट पर हो रहे मतदान को लेकर राजगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान स्थितियों का जायजा लिया है। वही मतदाताओं से चर्चा कर मतदान स्थलों का निरीक्षण किया है इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को लेकर डर के बावजूद हजारों लोग मंगलवार सुबह देश के 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर पंक्तियों में खड़े हुए। जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं, जहां अपनी सरकार बचाने के लिए कांग्रेस के साथ भाजपा का कड़ा मुकाबला है। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण उपचुनावों के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं। इन प्रबंधों में चुनाव कर्मियों के लिए निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई), भीड़ एकत्र होने से बचने के लिए अधिक मतदान केन्द्र, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, मतदाताओं के लिए मास्क एवं दस्ताने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करना शामिल है।

– मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव के दौरान महामारी के डर पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ा और दोपहर तीन बजे तक 63.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र के 380 केंद्रों में सुबह सात बजे से शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक 63.74 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

– मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 2 बजे तक 42.99% मतदान हुए।

– गुजरात में 8 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 35.66% मतदान हुए।

– नागालैंड में दोपहर 1 बजे तक 71.92% मतदान हुए। नागालैंड में आज विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

– उत्तर प्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 29.97% मतदान हुए।

– मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पिछले 6 महीने में शिवराज जी के पास झूठ और घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं बचा है। इसका परिणाम मध्य प्रदेश की जनता उन्हें 10 तारीख को देगी। मुझे विश्वास है कि म.प्र. का विकास, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाने का मौक जनता कांग्रेस को देगी।

– मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 12 बजे तक 26.87% मतदान हुए।

– केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here