Home ऑटोमोबाइल अब भारत में भी मिलने लगा 100 ऑक्टेन पेट्रोल, जानिए क्या है...

अब भारत में भी मिलने लगा 100 ऑक्टेन पेट्रोल, जानिए क्या है इसकी खासियत….

60
0
SHARE

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने मंगलवार को देश का पहला 100 ऑक्टेन पेट्रोल पेश किया। इससे भारत भी उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया जहां बाजार में इस तरह की हाई क्वालिटी वाला फ्यूल उपलब्ध है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस ईंधन को पेश करते हुए कहा कि एक्सपी 100 प्रीमियम पेट्रोल शुरुआत में 10 शहरों ‘दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में आईओसी के चुनिंदा बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि यह ईंधन उत्तर प्रदेश में आईओसी की मथुरा रिफाइनरी में तैयार किया जाता है और इसकी चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति की जाती है। प्रधान ने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने हाल ही में ओक्टेन 99 पेश किया था और अब आईओसी एक्सपी100 के साथ बाजार में आया है। मंत्री ने कहा, ”यह भारत की तकनीकी प्रगति का प्रमाण है और हमारी रिफाइनरियों में इसका निर्माण आत्मनिर्भर भारत का एक बढ़िया उदाहरण है।”

क्या है 100 ऑक्टेन पेट्रोल की खासियत?
ऑक्टेन रेटिंग ईंधन की स्थिरता का मानक हैं। यह नॉक (टकराव) से बचाव की ईंधन की क्षमता का मानक है। जब इंजन के सिलिंडर में ईंधन पहले ही प्रज्वलित हो जाता है, तो इसे नॉक कहा जाता है। यह प्रभाव को कम करता है और इससे इंजन को नुकसान हो सकता है। ऑक्टेन संख्या जितनी अधिक होती है, उतना ही पेट्रोल नॉक को रोकने में सक्षम होता है।

केवल छह देशों में था उपलब्ध
दुनिया भर में 100 ऑक्टेन पेट्रोल का लक्जरी वाहनों के लिए उत्कृष्ट बाजार है। यह केवल छह देशों अमेरिका, जर्मनी, यूनान, इंडोनेशिया, मलेशिया और इजरायल में उपलब्ध है। अधिकांश खुदरा स्टेशनों पर ऑक्टेन पेट्रोल के तीन प्रकार 87 (नियमित), 89 (मध्य-ग्रेड) और 91-94 (प्रीमियम) उपलब्ध होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here