Home Una Special आज से चलेगा ‘एक बूथ 20 यूथ’ अभियान : भाजयुमो….

आज से चलेगा ‘एक बूथ 20 यूथ’ अभियान : भाजयुमो….

13
0
SHARE

भाजयुमो ऊना मंडल की बैठक मंडलाध्यक्ष रवि जैलदार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल सैनी, भाजपा जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, भाजयुमो जिला महामंत्री सतवंत ढिल्लों भी उपस्थित रहे। बैठक शुरू होने से पहले भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ठाकुर के निधन पर मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कमल सैनी ने कहा कि पहली से 10 दिसंबर तक जो एक बूथ 20 यूथ अभियान चलाया जाएगा उनमे से एक बूथ पर एक अध्यक्ष बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया ने भी सभी सदस्यों को इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता से भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजयुमो ऊना मंडल महामंत्री रुपिदर सिंह देहल, जिला भाजयुमो सचिव विकास कुमार, मंडल उपाध्यक्ष जसविदर मोनू, वरुण महान, साहिल बाली, विशाल कंवर, जशन चब्बा, आकाश राणा, नरिद्र कुमार, परमिदर बग्गा, राधा रमन, विक्की सैनी, अरुण कौशल आदि सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here