Home Una Special ऊना की अदालत से भगौड़ा घोषित अपराधी पंजाब के नवांशहर से गिरफ्तार….

ऊना की अदालत से भगौड़ा घोषित अपराधी पंजाब के नवांशहर से गिरफ्तार….

14
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश की ऊना की पुलिस ने बुधवार को एक साल से भगौड़ा घोषित अपराधी को पंजाब के नवांशहर से गिरफ्तार किया है। वह एक हादसे के बाद लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में नामजद है और कोर्ट की तरफ से भगौड़ा घोषित किया हुआ है। अब उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई को पुलिस की PO सेल और सम्मन वारंट टीम ने संयुक्त अभियान के तहत अंजाम दिया है। इसकी पुष्टि SP अर्जित सेन ठाकुर ने की है।

आरोपी की पहचान नवांशहर के दर्शन लाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 को बाथू में 2 मोटर साइकिलों की टक्कर हुई थी और सनोली निवासी व्यक्ति इसमें घायल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दर्शन लाल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया था।

फिलहाल, यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और इसी के चलते कोर्ट ने आरोपी दर्शन लाल को 2019 में भगौड़ा घोषित कर दिया था। इस बारे में SP अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस की PO सेल और सम्मन वारंट टीम ने संयुक्त तौर पर आरोपी को नवांशहर से गिरफ्तार किया है। इस टीम में इंचार्ज नानक चंद, ASI सोमनाथ, यशवंत सिंह, HC राजेश कुमार और स्वर्ण सिंह शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here