Home Bhopal Special एक सप्ताह में दिन का पारा 10 डिग्री लुढ़का, मंगलवार सुबह भी...

एक सप्ताह में दिन का पारा 10 डिग्री लुढ़का, मंगलवार सुबह भी कोहरा होगा…

7
0
SHARE

अरब सागर में लगातार गतिविधियों के कारण भोपाल में बारिश हो रही है। इसके कारण कोहरा छा रहा है। रविवार को मौसम विभाग ने इसके सोमवार दोपहर को हटने की उम्मीद जताई थी, लेकिन यह भविष्यवाणी सच साबित होते नहीं दिख रही है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अरब सागर से लगातार नमी आ रही हैं।

इसके कारण अगले 24 घंटे तक भोपाल में इसी तरह कोहरा बारिश होगी। सोमवार को दिन भर रुक-रुककर पानी गिरेगा। कोहरा रविवार की अपेक्षा कम हुआ है, लेकिन अब भी विजिबिलिटी 800 मीटर तक रही। यह स्थिति सुबह 10 बजे तक थी। भोपाल में बीते एक सप्ताह में दिन का पारा 10 डिग्री तक लुढ़क चुका है।

साहा ने बताया कि भोपाल में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से काफी कम चल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का पारा काफी ज्यादा चल रहा है। यह सामान्य से 6 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। न्यूनतम तापमान 17.4 रहा।

भोपाल में बीते एक सप्ताह में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। 7 दिसंबर को यह अधिकतम 31 डिग्री था, जो आज 21 डिग्री पर आ गया। एक सप्ताह में यह 10 डिग्री गिर गया है। हालांकि रात का पारा अब भी सामान्य से काफी ज्यादा चल रहा है। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में महज 3 डिग्री तक का अंतर रह गया है। अरब सागर का प्रभाव कम होते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

भोपाल में तापमान एक नजर में

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
13 दिसंबर 21.0 (-5) 18.0 (+7)
12 दिसंबर 21.7 (-5) 15.8 (+5)
11 दिसंबर 21.8 (-5) 18.0 (+6)
10 दिसंबर 30.3 (+3) 18.0 (+7)
09 दिसंबर 31.1 (+4) 14.6 (+3)
08 दिसंबर 31.2 (+4) 13.6(+3)
07 दिसंबर 31.1(+4) 14.2(+2)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here