Home Una Special कड़ाके की ठंड, ऊना में न्यूनतम तापमान शून्य….

कड़ाके की ठंड, ऊना में न्यूनतम तापमान शून्य….

10
0
SHARE

जिला ऊना में इन दिनों कड़ाके की ठंड है। दो दिन से ऊना में न्यूनतम तापमान शून्य तक आ गया है। इससे रातें और सर्द हो गई हैं। शनिवार को ऊना में न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जिले में शीतलहर तेज होने के साथ तड़के और रात में धुंध भी असर दिखा रही है। इससे सड़कों पर वाहन चलाने में लोगों को दिक्कत हो रही है। सार्वजनिक स्थानों में कई लोग आग सेंककर जबकि घरों में हीटर के सहारे ठंड से राहत पा रहे हैं। ऊना बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर हीटर की मांग बढ़ गई है। सर्दी इतनी है कि घरों से बाहर निकलते ही लोगों के हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। इससे कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकती है। मौसम समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को भी ऊना में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड में बरतें सावधानी.

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सामान्य तौर पर ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या सर्दी में ज्यादा हो जाती है। बढ़ी ठंड से बचाव के लिए लोगों को स्वयं कुछ सावधानियां बरतनी चाहिएं। लोग गर्म कपड़े पहनें। विशेषकर बच्चों को ठंड से बचाएं। सर्दी के मौसम में बच्चों को नंगे पांव नहीं चलने देना चाहिए। पूरे बदन को गर्म कपड़ों से ढकना चाहिए। तड़के व शाम को घर से बाहर जरूरत पड़ने पर गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें। खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पीएं। वृद्धों व गर्भवती महिलाओं को भी इस मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here