Home Una Special शहरी निकायों में भाजपा का वर्चस्व…..

शहरी निकायों में भाजपा का वर्चस्व…..

13
0
SHARE

जिले में नगर निकायों के चुनाव में भाजपा अपना वर्चस्व बनाने में कामयाब हो गई है। कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा के गृह विधानसभा क्षेत्र ऊना में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का सियासी कद ऊंचा हुआ है। सत्ती के नेतृत्व में यहां तीनों नगर परिषदों पर भाजपा काबिज हुई है। यहां तक कि संतोषगढ़ में कांग्रेस के कब्जे वाली नगर पंचायत पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। उधर, गगरेट के दो निकायों में भाजपा का कब्जा होने से राजेश ठाकुर वर्चस्व बरकरार रखने में कामयाब रहे।

ऊना नगर परिषद के कुल 11 वार्ड में छह पर भाजपा समर्थित विजयी हुए हैं, जबकि पांच लोग बाबा अमरजोत सिंह बेदी के समर्थक विजयी हुए हैं। बाबा बेदी समर्थकों के लिए यह परिणाम चौंकाने वाले हैं। उन्होंने शहर के विकास को मुद्दा बनाया था जिसे जनता ने लगभग एक तरहसे नकार दिया है। हालांकि बाबा बेदी अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रहे और अपने गृह वार्ड को छोड़कर दूसरे वार्ड से भी जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं।

मैहतपुर नगर परिषद में कुल नौ सीटों से छह सीटों पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस के पार्षद विजयी हुए हैं। संतोषगढ़ में कांग्रेस समर्थित नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हुआ। यहां कुल नौ में से सात सीटों पर भाजपा और दो पर कांग्रेस विजयी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here