Home Bhopal Special वैक्सीन के 5 लाख डोज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में आज...

वैक्सीन के 5 लाख डोज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में आज रात से पहुंचने लगेंगे…..

7
0
SHARE

मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। महकमे ने इससे संबंधित तैयारी पूरी कर ली है। बताया जा रहा है, MP में वैक्सीन के 5 लाख डोज की पहली खेप मंगलवार रात से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर पहुंचना शुरू हो जाएगी। यहां से 24 घंटे में वैक्सीन प्रदेश के अन्य जिलों में पहुंचा दी जाएगी। पहले चरण में 16, 18, 20 व 23 जनवरी को वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसे एक दिन और बढ़ाने की तैयारी भी है। 5 लाख डोज में कोविशील्ड के 4.80 लाख, जबकि कोवैक्सीन के 20 हजार डोज शामिल हैं।

सबसे पहले प्रदेश के 4.16 लाख हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर जैसे सफाईकर्मी और पुलिसकर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। ​​​​​​वैक्सीनेशन के लिए प्रदेश में 4.2 करोड़ डोज स्टोरेज की व्यवस्था की गई है। वैक्सीनेशन के लिए 1149 पॉइंट बनाए गए हैं, जबकि स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 302 है। राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम और कमांड सेंटर की स्थापना की जा चुकी है। साथ ही, हर जिले और ब्लॉक स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

एक सेंटर में 100 लोगों को लगेगा टीका
एक सेंटर पर करीब 100 लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा। पहले फेज में अवकाश और दूसरे दिन वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। फर्स्ट फेज को 5 दिन में पूरा करने की तैयारी है। अकेले भोपाल में ही 1 दिन में 8 से 10 हजार लोगों को टीकाकरण का रोडमैप बनाया गया है। रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी सरकारी अधिकारियों की होगी। जिस व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन है, उसी को वैक्सीन लगाई जाएगी।

समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
वैक्सीन लगाने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। एक दिन में एक सेशन होगा। वैक्सीन लगने के बाद 30 मिनट तक इंतजार करना होगा। वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ COWIN ऐप पर ही होगा। 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति, जिन्हें कोई और बीमारी है, वो खुद भी जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

यह होगा जरूरी
अगर कोई व्यक्ति खुद अपनी जानकारी अपलोड कर रहा है, तो 15 डाक्यूमेंट्स में से एक देना होगा। यानी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट, कार्ड जो केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हो, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड पासबुक बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी किया गया पासपोर्ट, पेंशन डॉक्यूमेंट, सर्विस आईडेंटिटी कार्ड और वोटर कार्ड में से कोई एक की जानकारी अपलोड करना होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here