Home हिमाचल प्रदेश राज्यपाल शिमला में करेंगे राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता….

राज्यपाल शिमला में करेंगे राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता….

6
0
SHARE

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिमला के रिज मैदान पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में सम्मिलित होंगे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे।

जिला स्तर पर मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार मंडी में, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर सिरमौर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ऊना, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर हमीरपुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल कुल्लू, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ, वन मंत्री राकेश पठानिया सोलन, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रजिंदर गर्ग चम्बा और विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज बिलासपुर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here