Home ऑटोमोबाइल Hero MotoCorp ने रचा इतिहास! कंपनी 10 करोड़वीं बाइक…..

Hero MotoCorp ने रचा इतिहास! कंपनी 10 करोड़वीं बाइक…..

69
0
SHARE

दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने आज एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। कंपनी ने आज 10 करोड़वीं (100 millionth) बाइक को फैक्ट्री से रोलआउट किया है। ऐसा करने वाली यह दुनिया की पहली कंपनी बनी है, जिसने 10 करोड़ दोपहिया वाहनों का निर्माण किया है। कंपनी ने दस करोड़वीं बाइक के तौर पर Hero Xtreme 160R को पेश किया है।

कंपनी ने अपने इस बाइक को हरिद्वार स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से रोल आउट किया है। बता दें कि, कंपनी ने साल 1984 में होंडा के साथ मिलकर वाहनों का प्रोडक्शन शुरू किया था। हालांकि साल 2011 में हीरो और होंडा दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थें। कंपनी ने पहला कीर्तिमान साल 1994 में रचा था, जब कंपनी ने पहले 10 लाख वीं बाइक का प्रोडक्शन किया था।

इसके बाद साल 2001 में 50 लाख वीं बाइक और साल 2004 में कंपनी ने 1 करोड़वीं बाइक का प्रोडक्शन किया। इसी तरह साल 2008 में 25 मिलियन, साल 2013 में 50 मिलियन, साल 2017 में 75 मिलयन बाइक्स के निर्माण का कीर्तिमान रचा गया। अब कंपनी ने 10 करोड़वीं बाइक का प्रोडक्शन किया है।

आंकड़े बताते हैं कि, पिछले 7 सालों में कंपनी ने कुल 5 करोड़ बाइक्स का निर्माण किया है। कंपनी की इस सफलता के मौके पर Hero MotoCorp ने सेलिब्रेशन एडिशन 6 मॉडलों को भी लॉन्च किया है। जिनमें Splendor Plus, Passion Pro, Glamour, Maestro Edge 110, Destini 125 और Xtreme 160R हैं। इन मॉडलों को स्पेशल रेड और व्हाइट कलर स्कीम के साथ लॉन्च किया गया है जो कि अगले महीने से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।

बता दें कि, कंपनी ने पिछले साल जून महीने में अपनी नई Xtreme 160R को लॉन्च किया था। यह अपने सेग्मेंट की सबसे पावरफुल बाइक्स में से एक है। कंपनी ने इस बाइक में 163 cc की क्षमता का एयर कूल्ड इंजन का प्रयोग किया है जो कि 15 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावां कंपनी ने इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ xSens तकनीक का भी प्रयोग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here